हिंदी
जयपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में सोमवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर के बाद लगी आग से एक व्यक्ति की जिंदा जल जाने से मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि घटना गंगापुर सिटी कस्बे की है जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने से टक्कर हो जाने के बाद उनमें आग लग गई , फलस्वरूप एक मोटरसाइकिल चालक जिंदा जल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और उसकी पहचान के प्रयास किये जा रहे है जबकि घायल व्यक्ति का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Published : 27 June 2023, 1:18 PM IST
Topics : bike Road Accident जिंदा टक्कर माधोपुर राजस्थान सड़क हादसा