हिंदी
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को शुक्रवार को फिर से जान से मारने की धमकी दी गई।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार यह धमकी बीकानेर सेंट्रल जेल में बंद आदिल नाम के एक कैदी ने दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सीएम को चौथी बार जान से मारने की धमकी दी गई है।
एसपी कविंद्र सिंह सागर ने बताया कि आरोपी ने बीकानेर सेंट्रल जेल से फोन किया और दावा किया कि वह मुख्यमंत्री को जान से मार देगा। पुलिस इसके बाद आनन-फानन में बीकानेर सेंट्रल जेल पहुंची और आदिल को हिरासत में लिया।
आरोपी का मोबाइन फोन बरामद
एसपी ने बताया कि उसके मकसद और फोन उसके हाथ कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आदिल नशे का आदी है और उसे मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं हैं और वह पहले भी अपने हाथ काट चुका है। उसके पास से मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।
पहले दो बार कहां से मिली थी धमकी?
सीएम भजनलाल शर्मा को इससे पहले दो बार दौसा सेंट्रल जेल से धमकी मिली चुकी है। वीवीआईपी को लगातार मिल रही धमकियों से पुलिस महकमा खौफ में आ गया है। डिप्टी सीएम को मिली धमकी के बाद एक दिन पहले ही खुद डीजीपी ने स्वीकार किया था कि हमारे सिस्टम में खामी है।
Published : 28 March 2025, 5:14 PM IST
Topics : Bikaner central jail call CM Bhajanlal Sharma crime news Dynamite News Rajasthan Rajasthan News threat