हिंदी
सुल्तानपुर: यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की बीच राहुल गांधी मंगलवार को सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होने के लिये पहुंचे। सुल्तानपुर के एमपी एमएलए कोर्ट में मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी को जमानत दे दी है।
अदालत में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी को खुद को निर्दोष बताया। सुनवाई के बाद कोर्ट में राहुल गांधी को 25-25 हजार की सिक्योरिटी और बेल बांड पर जमानत दे दी।
यह मामला पांच साल पुराना 2018 के बेंगलुरू रैली का है, जहां राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर गलत टिप्पणी की थी। गलत बयानबाजी के लिये राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में सुल्तानपुर के अलावा रांची और अहमदाबाद कोर्ट में भी राहुल गांधी के खिलाफ याचिका दायर है।
सुल्तानपुरः राहुल गांधी को बड़ी राहत
➡पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को सुल्तानपुर कोर्ट से राहत
➡मानहानि मामले में राहुल गांधी को मिली जमानत
➡2018 में अमित शाह पर की थी विवादित टिप्पणी#RahulGandhi #Sultanpur #UttarPradesh pic.twitter.com/oO9DrO0uJA— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 20, 2024
2018 के इस मामले में भाजपा नेता ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले में राहुल गांधी को समन जारी किया गया था और राहुल मामले में पेश हुए। सुनवाई के बाद अदालत ने राहुल गांधी को जमानत दे दी।
Published : 20 February 2024, 11:20 AM IST
Topics : Congress Defamation Court Latest Hindi News Rahul Gandhi Sultanpur Court उत्तर प्रदेश कांग्रेस मानहानि मामला राहुल गांधी सुल्तानपुर कोर्ट