हिंदी
नई दिल्लीः राफेल डील को लेकर जहां कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर बनी हुई है। कांग्रेस इन विमानों की कीमत को साझा करने का दबाव भी सरकार पर बना रही है। राफेल सौदे को लेकर केंद्र सरकार चारों तरफ से घिरती हुई नजर आ रही। देश की राजनीति को हिलाने वाले राफेल आखिर है क्या? आखिर क्या है राफेल विमानों की खासियत, पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में..

मोदी सरकार द्वारा फ्रांस के साथ की गयी राफेल डील में खर्चे के विवाद को छोड़ दिया जाए तो यह बात साफ है कि राफेल विमान सभी के पसंदीदा विमान रहे है। वायुसेना के आकलन के बाद कांग्रेस, भाजपा समेत सभी ने इन विमानों को मंजूरी दी।
दूसरे विमानों से खास है राफेल
1. राफेल विमान की खासियत यह है कि यह दो इंजन वाला लड़ाकू विमान है। युद्ध होता के दौरान यह विमान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मजबूत व सक्षम है, जो भारतीय वायुसेना की पहली पसंद बना हुआ है।
2. राफेल की अधिकतम स्पीड 2,130 किलोमीटर प्रति घंटा है, यह विमान 3700 किलोमीटर तक मारक क्षमता रखता है, जो कि दूसरे लड़ाकू विमानों के मुकाबले कहीं अधिक क्षमता रखता है।
3. इसकी खासियत यह है कि यह अत्याधुनिक हथियारों से लैस विमान है। यह कहना गलत नहीं होगा कि राफेल प्लेन के साथ मेटेअर मिसाइल भी है।
यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर फिर दागा राफेल का रॉकेट, दी खुली बहस की चुनौती

4. राफेल अपने साथ 24,500 किलो वजन उठाकर ले जाने की क्षमता रखता है और 60 घंटे की अतिरिक्त उड़ान भरने में सक्षम है।
5. 150 किलोमीटर की बियोंड विजुअल रेंज मिसाइल वाला यह विमान हवा से जमीन पर मार करने वाली वाली स्कैल्प मिसाइल रखने की क्षमता रखता है। स्कैल्प मिसाइल की मारक क्षमता 300 किलोमीटर तक है, साथ ही हथियारों के स्टोरेज के लिए 6 महीने की गारंटी है।
6. राफेल विमान अफगानिस्तान और लीबिया में अपनी ताकत का प्रदर्शन कर चुका है, परमाणु हथियार तक ले जाने में सक्षम यह विमान 75 प्रतिशत हमेशा ऑपरेशन के लिए तैयार हैं।
Published : 22 September 2018, 1:56 PM IST
No related posts found.