रायबरेली: महिला कांग्रेस महासचिव अदिति सिंह बोलीं- महिलाओं का उत्थान पहला लक्ष्य

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर विधायक अदिति सिंह ने डाइनामाइट न्यूज से बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि महिलाओं का उत्थान उनका पहला लक्ष्य है। पढ़ें, डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट..

Updated : 27 August 2018, 6:36 PM IST
google-preferred

रायबरेली: सदर विधायक अदिति सिंह को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर उनके समर्थकों में भारी खुशी है। महासचिव बनाए  जाने के बाद में उनके आवास पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का महासचिव बनाया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत करते हुए सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि वह महिलाओं के उत्थान पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्हें सबल बनाने और संगठन की योजनाओं और कार्यों को जन जन तक पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

विधायक अदिति सिंह को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद मिश्रा, सुरेश त्रिवेदी, शिवप्रताप सिंह, सुनीता सिंह, प्रदीप सिंघल, अभिषेक बाजपेई, शिव बजरंग सिंह, इकबाल अहमद, धर्मेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने उन्हें बधाई दी है।
 

Published : 
  • 27 August 2018, 6:36 PM IST

Advertisement
Advertisement

No related posts found.