रायबरेली: 8 दिसंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, जानें अहम बातें

रायबरेली में 8 दिसंबर से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसके लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 6 December 2024, 7:04 PM IST
google-preferred

रायबरेली: पाकिस्तान और अफगानिस्तान में लगातार बढ़ रहे पोलियो के मामले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार अलर्ट मोड में है। भारत में 0 से 5 साल के बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए भारत सरकार ने 8 दिसंबर से पल्स पोलियो महा अभियान की दोबारा से शुरुआत करने जा रही है। 

स्वास्थ्य महकमा ने तैयारी की पूरी

केंद्र सरकार के इस अभियान को रफ्तार देने के लिए योगी सरकार ने कमर कस ली है और योगी सरकार के निर्देश पर रायबरेली के स्वास्थ्य महकमा ने 8 तारीख से शुरू होने वाले पल्स पोलियो महा अभियान की तैयारी पूरी कर ली है।

रायबरेली में 7 दिसंबर को पोलियो जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं 8 दिसंबर को पल्स पोलियो दिवस मनाया जाएगा। 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक स्वास्थ्य विभाग के कर्मी घर-घर जाकर जीरो से 5 साल के बच्चों को पोलियो की ड्रॉप पिलाएंगे। 

16 दिसंबर से शुरू होगा दूसरा चरण

इस अभियान का दूसरा चरण 16 दिसंबर से शुरू होगा और इसमें जो बच्चे छूट गए हैं, उनको भी पोलियो की ड्राप पिलाई जा जाएगी। इस महा अभियान को पूरा करने के लिए जिले में 1672 पल्स पोलियो बूथ बनाए गए हैं। जहां पर जीरो से 5 साल के बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाई जाएगी।

ये रखा है लक्ष्य

स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर जाकर पोलियो की ड्राप पिलाने के लिए 1163 टीम बनाई है और उनकी निगरानी में 343 सुपरवाइजर लगाए गए है।स्वास्थ्य विभाग ने पल्स पोलियो महा अभियान में तीन लाख 80 हजार 205 बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा है। 

सीएमओ ने दी जानकारी

सीएमओ डॉ नवीन चंद्रा ने बताया की पल्स पोलियो अभियान को सुचारू रूप से चलने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों की ट्रेनिंग कराई जा रही है। जो आज पूरी हो जाएगी। इस महा अभियान की निगरानी के लिए आठ नोडल अफसर बनाए गए हैं और अवकाश के दिन भी स्कूलों में पोलियो बूथ बनाए गए हैं।

Published :  6 December 2024, 7:04 PM IST

Related News

Advertisement