हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने तीन सालों तक हिंदी फिल्म में काम नहीं करने की वजह बतायी है।
यह भी पढ़ें: ऋतिक बेहद सपोर्टिंग और बेहतरीन इंसान- वाणी कपूर
प्रियंका चोपड़ा अंतिम बार वर्ष 2016 में प्रदर्शित फिल्म जय गंगाजल में नजर आयी थी। प्रियंका तीन साल बाद अब ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आएंगी। हाल ही में ‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर रिलीज किया गया, जो काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की कहानी स्वर्गीय लेखिका और मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है।

फिल्म में जायरा वसीम आयशा के किरदार में हैं, जबकि प्रियंका और फरहान अख्तर उनके पैरंट्स का रोल प्ले कर रहे हैं।

प्रियंका ने बताया कि उन्होंने तीन साल बाद फिल्मी परदे पर लौटने का क्यों फैसला किया और वापसी के लिए इसी फिल्म को क्यों चुना।
यह भी पढ़ें: Bollywood- दबंग 3 में तीन अलग-अलग भाषाओं में डायलॉग बोलते नजर आएंगे सलमान खान
प्रियंका ने कहा कि इस तरह की फिल्में करने के लिए काफी वक्त लगता है और इसलिए बीते तीन सालों में उन्होंने कोई और हिंदी फिल्म नहीं की। प्रियंका ने कहा कि वह एक ऐसी फिल्म की तलाश में थीं, जिसमें उन्हें एक ऐक्टर के तौर पर पूरी तरह से डूब जाने का मौका मिले। फिर चाहे वह भारतीय फिल्म हो या फिर अमेरिकी।
‘द स्काई इज पिंक’ इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। (वार्ता)
Published : 14 September 2019, 12:12 PM IST
Topics : bollywood entertainment Priyanka Chopra The Sky is Pink जायरा वसीम द स्काई इज पिंक प्रियंका चोपड़ा फिल्म बॉलीवुड मनोरंजन