भाजपा की मदद करने के बजाय मरना पसंद करूंगी.. रायबरेली में बोली प्रियंका गांधी

बीते दिन प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली में ही कहा था कि उन्‍होंने ऐसे उम्‍मीदवार उतारे हैं जो भाजपा को तगड़ी चोट देंगे। साथ ही कांग्रेस के इस बार अधिक उम्‍मीदवार जीतेंगे। आज उन्‍होंने एक कदम और आगे बढ़कर मजबूत इरादा सबके सामने जाहिर कर दिया है।

Updated : 2 May 2019, 6:30 PM IST
google-preferred

रायबरेली: प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीते दिन रायबरेली में ही कहा था कि उन्‍होंने ऐसे उम्‍मीदवार उतारे हैं जो भाजपा को तगड़ी चोट देंगे। साथ ही कांग्रेस के इस बार अधिक उम्‍मीदवार जीतेंगे। जिसके बाद अखिलेश यादव ने कहा था कि कांग्रेस ऐसा नहीं करेगी। उसी के जवाब में प्रियंका गांधी ने आज कहा कि वह किसी भी तरह से भाजपा की मदद करने के बजाय मैं मर जाना पसंद करेंगी।

आचार संहिता से जुड़े मामलों पर चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट का आदेश.. 6 मई तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह से जुड़ी शिकायतों का करें निपटारा

अपनी मां और कांग्रेस नेतृत्‍व वाले यूपीए की अध्‍यक्ष सोनिया गांधी की सीट रायबरेली में उन्‍होंने आज जमकर प्रचार किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस का प्रत्‍येक उम्‍मीदवार भारतीय जनता पार्टी का वोट काटेगा। दूसरे किसी दल के नहीं। इस बात को लेकर मेरे मन में कोई शंका नहीं है। 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की इच्‍छा, गठबंधन की ओर से 'नेताजी' बनें प्रधानमंत्री

हालांकि उनके इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और बहुजन समाजवादी पार्टी की अध्‍यक्ष मायावती ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने केवल गठबंधन को नुकसान पहुंचाने के लिए अपने उम्‍मीदवारों को उतारा है।

मायावती की कांग्रेस को खरी-खरी

आज लखनऊ की एक जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा था कि कांग्रेस चाहती है कि इस चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार भले ही जीत जाएं लेकिन सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने अपने अधिकतर उम्मीदवार भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए खड़े किए हैं।

वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में कोई अंतर नहीं है। जो कांग्रेस है वही भाजपा है दोनों का चाल चरित्र चेहरा एक ही है।

रायबरेली के ऊंचाहार में सपा की जनसभा में मौजूद प्रियंका गांधी

सपा की जनसभा में पहुंच गईं प्रियंका गांधी वाड्रा

रायबरेली के संसदीय क्षेत्र के ऊंचाहार में हो रहे समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम में प्रियंका अचानक पहुंच गईं। यह जनसभा ऊंचाहार से समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने आयोजित किया था।

Published : 
  • 2 May 2019, 6:30 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement

No related posts found.