भारतीय विदेश मंत्रालय का प्रेस कांफ्रेस: भारत का एक मिग-21 विमान हुआ ध्वस्त, एक पायलट लापता, जांच जारी..

विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है कि भारत की एयरस्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान ने एक्शन लिया। भारत ने पाकिस्तान के एक्शन का कड़ा जवाब दिया और उनके लड़ाकू विमान को मार गिराया। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें पूरी खबर..

Updated : 27 February 2019, 3:53 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने आज जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी सेक्टरों में हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया और वापस जाते हुए बम भी गिराए। इस घटना में किसी नुकसान की खबर नहीं है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के इस लड़ाकू विमान नौशेरा के लाम वैली में मार गिराया। इस पर आज विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार और एयर वाइस मार्शल आर जी कपूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।

यह भी पढ़ें: क्या महिला पत्रकार के चक्कर में अजय पाल शर्मा की हुई एसएसपी नोएडा के पद से छुट्टी?

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है कि भारत की एयरस्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान ने एक्शन लिया। भारत ने पाकिस्तान के एक्शन का कड़ा जवाब दिया और उनके लड़ाकू विमान को मार गिराया।

यह भी पढ़ें: हैलो.. मैं डा. अजय पाल शर्मा की गर्लफ्रैंड बोल रही हूं!

हालांकि इस कार्रवाई में भारत का एक मिग विमान ध्वस्त हो गया है और हमारा एक पायलट लापता है। पाकिस्तान का दावा है कि भारतीय पायलट उनकी हिरासत में है। हम अभी इसकी जांच कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग में रवीश कुमार के साथ एयर वाइस मार्शल आर. जी. के कपूर भी मौजूद थे।
 

Published : 
  • 27 February 2019, 3:53 PM IST

Related News

No related posts found.