

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के फाफामऊ में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एकतरफा प्यार में हत्या का दावा किया है। जानिए पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर
प्रयागराजः फाफामऊ में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने दावा किया कि गिरफ्तार आरोपी पवन सरोज हत्या में शामिल था। पवन लड़की को परेशान कर रहा था। साथ ही मृतका के मोबाइल पर मैसेज भेज रहा था, जबकि लड़की उसे मना कर रही थी। एकतरफा प्यार के चलते ही आरोपी ने लड़की समेत परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी।
सरोज लड़की को एकतरफा प्यार करता था। आखिरी मैसेज में उसने लड़की को 'आई लव यू' कहा था, जिसके जवाब में लड़की ने 'आई हेट यू' कहा था। इस मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को हिरासत में लिया था। दो पुलिसकर्मी भी सस्पेंड कर दिए गए थे।
#थाना_फाफामऊ पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0- 256/21 धारा 147/148/149/302/376डी भादवि, 3/4 पाक्सो एक्ट व 3(2)V SC/ST Act से सम्बन्धित अभियुक्त पवन कुमार सरोज को गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में श्रीमान् @ADGZonPrayagraj महोदय द्वारा दी गयी बाइट- 1/2@Uppolice https://t.co/xqK4PNELU1 pic.twitter.com/NG87fgOxKH
— PRAYAGRAJ POLICE (@prayagraj_pol) November 28, 2021
एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश मामले ने बताया कि आरोपी युवक पुलिस की पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस को उससे पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। एडीजी ने स्वीकार किया है कि मृतक लड़की के साथ रेप हुआ है, लेकिन कितने लोगों ने लड़की के साथ रेप किया है यह अभी साफ नहीं है। एडीजी के मुताबिक, लड़की की मां के साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक का डीएनए सैंपल जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि मृतक युवती की जन्मतिथि जून 1996 है जिसके परिणामस्वरूप केस से पॉक्सो ऐक्ट की धारा हटा दी गई हैं।