Petrol Diesel price: कभी भी बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जल्द कराएं ये जरूरी काम

देश की आम जनता को कुछ महीनों के आराम के बाद अब जोरदार झटका लग सकता है। महीनों बाद फिर से सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा सकती है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 March 2022, 1:24 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: कुछ चार महीनों आराम के बाद अब कभी भी झटका आम पब्लिक को जोरो का झटका जोरों से लग सकता है। एक तरफ जहां ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल ने अपना 14 साल के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ भारत में 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का आज अंतिम चरण है। ऐसे में पिछले ट्रेंड को देखते हुए तो इस बात अंदाजा लगाया जा रहा है कि सरकारी तेल कंपनियां बहुत ही जल्द ही डीजल-पेट्रोल के दामों बढ़ा सकती है। इसलिए जल्दी-जल्दी आप भी अपनी गाड़ियों की टंकी को फुल करवा लीजिए। 

राहुल गांधी ने किया पेट्रोल-डीजल के दाम पर ट्वीट

ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम का जो ट्रेंड रहता है, उसी के आधार पर घरेलू बाजार में डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाए-घटाए जाते हैं। अगर बात मौजूदा पॉलिसी की करें तो उसके तहत हर रोज सुबह के वक्त सरकारी तेल कंपनियां डीजल-पेट्रोल के दाम की समीक्षा करती हैं। इन सब को देखते हुए ऐसा लगता है कि डीजल-पेट्रोल के दाम 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ाए जा सकते हैं। 2 दिन पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल-डिजल के दाम को लेकर सरकार को निशाने साधा था। राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा, "फटाफट पेट्रोल टैंक फुल करवा लीजिए, मोदी सरकार का चुनावी ऑफर खत्म होने जा रहा है।"

पहले भी चुनाव की वजह से बढ़ाए थे डीजल-पेट्रोल के दाम

सरकार पर इस तरह के आरोप लग रहे हैं कि उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की वजह से करीब 4 महीने से डीजल-पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ाएं गए हैं। ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी जब चुनाव के पास आने पर सरकारों ने क्रूड के दाम बढ़ने के बाद भी डीजल-पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ाए थे। 

Published :