हिंदी
नई दिल्ली: फेमस ऑनलाइन पेमेंट एप Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि Paytm फाउंडर विजय शेखर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्हें फरवरी महीने की 22 तरीख को एक कार को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई गई थी।
पुलिस ने बताया कि Paytm के CEO विजय शेखर ने अपनी जगुआर लैंड रोवर से दक्षिणी दिल्ली के जिला पुलिस आयुक्त की कार को टक्कर मार दी। शिकायत के मुताबिक, तेज रफ्तार लैंड रोवर ने 22 फरवरी को मदर इंटरनेशनल स्कूल के बाहर डीसीपी बेनिता मैरी जैकर की कार को टक्कर मारी थी। कार को टक्कर मारने के बाद विजय शेखर मौके से फरार हो गए।
डीसीपी की कार को उसका ड्राइवर कांस्टेबल दीपक कुमार चला रहा था। पुलिस ने कहा कि दीपक कुमार ने लैंड रोवर का नंबर नोट किया और तुरंत डीसीपी को सूचित किया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने पाया कि कार गुरुग्राम की एक कंपनी में रजिस्टर है। कंपनी के लोगों ने पुलिस को बताया कि कार दक्षिणी दिल्ली में रहने वाले विजय शंकर शर्मा के पास है।
दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने पुष्टि की कि पुलिस ने विजय शेखर शर्मा को तेज स्पीड और लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में गिरफ्तार किया था और बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।
Published : 13 March 2022, 10:59 AM IST
Topics : arrested Delhi Paytm Paytm Founder Paytm फाउंडर विजय शेखर शर्मा Vijay Shekhar Sharma गिरफ्तार दिल्ली