हिंदी
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी और 42 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया और पुलिस ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: मौज-मस्ती के बीच कैलिफोर्निया के पब में ताबड़तोड़ फायरिंग..13 लोगों की मौत

दक्षिणी सिंध प्रांत के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परवेज खान उमरानी ने बताया कि दादू क्षेत्र के मखदूम बिलावल के नजदीक एक यात्री बस और एक ट्रक की टक्कर हो गयी जिसमें आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि 32 अन्य घायल हो गए। यात्रियों से भरी बस लरकाना प्रांत से कराची की ओर जा रही थी। इस मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तानः अस्पताल में 12 नवजातों पर टूटा कहर..इस गंभीर बीमारी ने ली जान
जानकारी के मुताबिक घायलों को नजदीक के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। एक अन्य सड़क दुर्घटना में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में विद्यार्थियों से भरी हुई एक जीप खाई में गिर गयी जिसमें तीन छात्रों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गए।
Published : 9 November 2018, 12:42 PM IST
Topics : घायल पाकिस्तान मौत सड़क दुर्घटना
No related posts found.