हिंदी
महराजगंजः फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बारातगाडा निवासी गोलू पुत्र अमलधारी शनिवार को अपने महराजगंज चेहरी के ग्रामसभा दुधई गड़ही आया हुआ था।
रविववार को सुबह करीब 11 बजे वह खेत में टहल रहा था कि इसी बीच अचानक एक पेड पर आकाशीय बिजली गिरी।

गोलू बिजली की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने इस घटना की जानकारी परिवार वालों को दी।
मौके पर पहुंची नानी, मामा आदि सदस्यों में चीख पुकार मच गई।
घटना की जानकारी पुलिस व मृतक के घर फरेंदा के बारातगाडा पर दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल शुक्ला ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से 25 वर्षीय एक युवक की मृत्यु हुई है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
Published : 12 May 2024, 5:26 PM IST
No related posts found.