मानसून में मंडराता खौफ: आकाशीय बिजली क्या है और यह कैसे गिरती है? इन इलाकों में सबसे ज्यादा खतरा
मानसून की बारिश शुरू होते ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ सहित देश के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। अब तक 25 से अधिक लोग झुलस गए हैं या मारे गए हैं। मगर कुछ आसानी से अपनाई जाने वाली सावधानियों से इन घटनाओं से बचा जा सकता है। जानिए क्यों गिरती है बिजली, किन इलाकों व लोगों को जोखिम ज्यादा होता है और ‘30 30 रूल’ जैसे तरीके कैसे बचा सकते हैं जानमाल।