हिंदी
9 श्रमिक महिलाएं झूलसी
सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां म्योरपुर ब्लाक अंतर्गत खैराही गांव में बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने से नौ श्रमिक महिलाएं झुलस गयी। सभी घायल महिलाओं को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
आकाशीय बिजली गिरने से 9 महिलाएं झुलसी
Uttarakhand News: स्कूल की अफवाह बना खूनी विवाद का कारण, आपत्तिजनक टिप्पणी ने बिगाड़ा माहौल
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम खैराही गांव में नरेगा के तहत हो रहे संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य में श्रमिक महिलाएं कार्य कर ही थी। तभी अचानक बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए दर्जन भर महिलाएं पास में ही स्थित महुआ के पेड़ के नीचे खड़ी हो गई, तभी अचानक तेज तड़क गरज के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी।
तीन महिलाओं की हालत गंभीर
जिसमें शीला 30 वर्ष पत्नी लालजी, लीलावती 40 वर्ष पत्नी राम सुरेश, प्रमिला 32 वर्ष पत्नी राजेन्द्र, फूलबस 40 वर्ष पत्नी राम अवतार, शिवकुमारी 32 वर्ष पत्नी रामाशंकर, रजमन 40 वर्ष पत्नी गनेश, पूजा 30 वर्ष पत्नी भगवान सिंह,सविता 30 वर्ष पत्नी रामप्रसाद, अनीता 29 वर्ष पत्नी रामरतन निवासी गण खैराही झुलस गए।आनन फानन में सभी को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां उपस्थित चिकित्सक डा० पल्लवी ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। जहां तीन महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Barabanki महिला पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल”
Location : Sonbhadra
Published : 30 July 2025, 8:49 PM IST