हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार शनिवार से राजधानी में 400 राशन दुकानों और 70 मोबाइल वैन के जरिए 23 रुपये 90 पैसे प्रति किलोग्राम की दर से प्याज बेचेगी।
यह भी पढ़ें: CM Kejriwal- दिल्ली में किराएदारों को भी मिलेगी मुफ्त बिजली
प्याज़ के बढ़ते दामों से राहत दिलाने के लिए दिल्ली सरकार कल से ₹ 23.90 प्रति किलो प्याज़ 70 मोबाइल वैन और 400 राशन की दुकानों के जरिए बेचना शुरू कर रही है
हम चाहते हैं आपके प्याज़ का ज़ायका बना रहे, आपकी जेब भी हल्की न हो और ये प्याज़ आपके आंखों में आंसू भी न ले आए!
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 27, 2019
यह भी पढ़ें: डीजेए ने पत्रकारों के लिए की मेट्रो में नि:शुल्क यात्रा और पेंशन की मांग
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा, “ सरकार दिल्ली के नागरिकों के लिए प्याज की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी और यह भी देखेगी कि यह उचित दर की राशन की 400 दुकानों पर भी उपलब्ध रहेे। इसके साथ ही सरकार प्याज की जमाखोरी करने की शिकायतों को गंभीरता से लेकर बाजार में प्याज की कमी नहीं होने देगी।” (वार्ता)
Published : 28 September 2019, 2:22 PM IST
Topics : arvind kejriwal chief minister Delhi National onion अरविंद केजरीवाल दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री प्याज राष्ट्रीय