

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा ने सोमवार को झारखंड प्रदेश प्रभारियों को नामित किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा ने सोमवार को झारखंड प्रदेश प्रभारियों को नामित कर दिया है। सपा ने अपने तीन सांसदों को झारखंड प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक समाजवादी पार्टी ने मऊ से सपा सांसद राजीव राय, रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह और बदायूं के सांसद आदित्य यादव को झारखंड प्रदेश प्रभारी नामित किया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने सोमवार को सपा प्रमुख के निर्देश के बाद झारखंड प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति से जुड़ा पत्र जारी किया।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं: