हिंदी
महराजगंज: जिला पंचायत सभागार में आज काफी गहमा-गहमी रही। मौका था जिले की काफी अहम मानी जाने वाली निगरानी समिति की बैठक का।
सांसद ने की अध्यक्षता, डीएम रहे मौजूद
सांसद पंकज चौधरी की अध्यक्षता वाली इस मीटिंग में जिलाधिकारी वीरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

सदस्यों ने इस दौरान कई अहम मसले उठाये लेकिन सबसे महत्वपूर्ण था सदस्यों को बुलेटिन/एजेंडा एक सप्ताह पूर्व देने का ताकि सदस्य भली-भांति जान और समझ सके कि मीटिंग में किन मामलों पर चर्चा होगी।
यह भी पढ़ें: कर्फ्यू बेअसर, दूसरे दिन भी खूब सुलगा कासगंज, उपद्रवियों ने जलाई कई दुकानें और बसें
पंकज ने दी चेतावनी
पंकज ने अधिकारियों से साफ लहजे में कहा कि सभी अधिकारी पूरी तैयारी के साथ बैठक में आयें और निर्देशों को गंभीरता से लेकर समय सीमा में अनुपालन सुनिश्चित करें।
इन योजनाओं पर हुई चर्चा
बैठक में उज्जवला योजना, सर्व शिक्षा अभियान, मिड डे मील, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि व ऋण संबंधी योजनाओं तथा वन क्षेत्र से संबंधित मामलों पर चर्चा की गयी।
यह भी पढ़ें: यूपी के कासगंज साम्प्रदायिक हिंसा के ताजा हालात..पर डाइनामाइट न्यूज की खास रिपोर्ट..
ये रहे मौजूद
बैठक में विधायकगण ज्ञानेंद्र सिंह, बजरंग बहादुर सिंह, जयमंगल कन्नौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल चौहान के अलावा सीडीओ राम सिंहासन प्रेम व विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Published : 27 January 2018, 6:45 PM IST
No related posts found.