राहुल गांधी बोले- विजय माल्या और जेटली के बीच हुई थी डील

डीएन ब्यूरो

शराब कारोबारी विजय माल्या के देश छोड़कर भागने के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर जमकर निशाना साधा है। माल्या द्वारा कथित तौर जेटली से मिलने के दावे किये जाने के बाद राहुल ने वित्त मंत्री की भूमिका पर बड़े सवाल उठाये है। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

प्रेस कॉन्फ्रेस करते राहुल गांधी
प्रेस कॉन्फ्रेस करते राहुल गांधी


नई दिल्ली: शराब कारोबारी और देश छोड़कर गये विजय माल्या द्वारा वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलने के दावों के बाद राजनीतिक घमासाम शुरू हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मामले में वित्त मंत्री की भूमिका पर सवाल उठाते हुए अरुण जेटली पर देश और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश छोड़ने से विजय माल्या ने वित्त मंत्री के साथ डील की थी।

यह भी पढ़ें: पढ़िये.. राहुल गांधी ने अपनी कैलाश मानसरोवर यात्रा का कैसे जोड़ा बापू से कनेक्शन..

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस मुद्दे पर गुरुवार को प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार व अरूण जेटली से कई सवाल पूछे। राहुल ने कहा कि बुधवार को अरुण जेटली ने स्वीकार किया कि विजय माल्या ने उनसे संसद से अनौपचारिक मुलाकात की कोशिश की थी। राहुल ने कहा कि वित्त मंत्री इस मामले में झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने माल्या से संसद के सेंट्रल हाल में लगभग 20 मिनट तक बातचीत की थी। उन्होंने जेटली पर देश की जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। 

राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने लुक आऊट नोटिस को नजरंदाज किया और माल्या के भागने की बात को देश से छुपाया गया। विजय माल्या और अरूण जेटली के बीच में डील हुई थी। राहुल ने कहा कि अरूण जेटली को इस मामले में नेतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: भारत बंद रैली में बोले राहुल गांधी- पीएम मोदी को गरीबों की नहीं.. अरबपतियों की चिन्ता है

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इस पर कई तरह के सवाल उठते हैं कि वित्त मंत्री एक भगोड़े से बात करते हैं और भगोड़ा उन्हें बताता है कि वह देश छोड़ रहा है, लेकिन वित्त मंत्री ने ना पुलिस को बताया, ना सीबीआई को बताया आखिर इसके पीछे क्या राज है? यह सबके सामने आना चाहिये। 

गौरतलब है कि विजय माल्या ने बुधवार को कहा कि वह भारत से रवाना होने से पहले वित्त मंत्री से मिला था। लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होने के लिए पहुंचे माल्या ने कहा कि उसने मंत्री से मुलाकात की थी।










संबंधित समाचार