International: नेपाल और चीन एक साथ स्थापित करेंगे औद्योगिक पार्क

नेपाल और चीन मध्य नेपाल के दक्षिणी जिले चितवन में एक औद्योगिक पार्क स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। जिसका उद्देश्य क्षेत्र को व्यापक औद्योगिक विनिर्माण और सहायक सुविधाओं के केंद्र के रूप में विकसित करना है।

Updated : 8 September 2019, 4:28 PM IST
google-preferred

काठमांडू: नेपाल और चीन मध्य नेपाल के दक्षिणी जिले चितवन में एक औद्योगिक पार्क स्थापित करने की योजना बना रहे हैं जिसका उद्देश्य क्षेत्र को व्यापक औद्योगिक विनिर्माण और सहायक सुविधाओं के केंद्र के रूप में विकसित करना है। चीन में नेपाल के दूतावास में शनिवार को चीन के साथ आर्थिक संयुक्त समिति वाणिज्यिक स्टॉक एंटरप्राइजेज और व्यापार सहयोग मंच 2019 का कार्यक्रम आयोजित किया।

यह भी पढ़ें: India-Pakistan करतारपुर कॉरिडोर को लेकर ये बड़ी बात तय हुई भारत-पाकिस्तान के बीच

चीन के विदेश मंत्री वांग यी रविवार को नेपाल की यात्रा पर आएंगे। नेपाल और चीन के बीच यह दूसरा बड़ा कार्यक्रम है। इससे पहले इसी वर्ष अप्रैल में नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी चीन की यात्रा पर गयी थी। गौरतलब है कि यदि सब ठीक रहा तो दोनों देशों के बीच पूर्वी झापा जिले में चीन के सहयोग से विकसित किया जा रहा यह दूसरा औद्योगिक पार्क होगा।

यह भी पढ़ें: G-7 समीट में बोलें ट्रंप- जी-7 समूह देशों के नेताओं के साथ संबंध सही हैं

नेपाल के उद्योग विभाग के अनुसार नेपाल को पिछले वित्त वर्ष में चीन से 114 और दुनिया भर से कुल 216 मिलियन अमेरिकी डॉलर की एफडीआई प्रतिबद्धता मिली है। (वार्ता)

Published :  8 September 2019, 4:28 PM IST

Related News

Advertisement