नायब तहसीलदार की मौजूदगी में भी नहीं सुलझा नाली विवाद, विवादित जगह पर लेटी 5 महिलायें

गोरखपुर जिले में सड़क और नाली का वर्षों से विवाद चल रहा था जिसे नायब तहसीलदार ने सुलझाने के लिए गये थे लेकिन मामला जस का तस ही रह गया। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट में जानिये आखिर क्या है पूरा विवाद..

Updated : 1 November 2018, 7:23 PM IST
google-preferred

गोरखपुर: गगहा थाना क्षेत्र में वर्षों से चल रहे नाली विवाद को सुलझाने के गुरूवार को गजपुर गांव में नायाब तहसीलदार सुमित कुमार सिंह  अपनी राजस्व  टीम के साथ में पहुंचे। विवादित जगह पर पुलिस ने काम तो शुरू करा दिया गया लेकिन काम शुरू होते ही काम में बाधा डालने के लिए दो लड़के व उस घर की पांच महिलायें विवादित जगह पर लेटकर काम को रूकवा दिया।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: अब जिला अस्‍पताल में होगा निःशुल्क डायलिसिस, सीएम योगी ने किया लोकार्पण 

इस पूरे मामले पर नायब तहसीलदार सुमित सिंह ने बताया महिला पुलिस न रहने की वजह से कार्य को बन्द  कर दिया गया है, क्योंकि सीएम जिले में ही मौजूद थे इस कारण पुलिस बल पर्याप्त संख्या में नही था। यहां पर महिला पुलिस बल की आवश्यकता थी।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव 

उन्होने बताया 12 नवंबर को पर्याप्त महिला व पुरूष बल के साथ कार्य शुरू किया जायेगा। सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक रजनीश श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी विनोद सिंह, चौकी प्रभारी राजू तिवारी, एस आई वीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रणविजय सिंह, शिवलोचन शुक्ला सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Published : 
  • 1 November 2018, 7:23 PM IST

Advertisement
Advertisement