हिंदी
चंडीगढ़: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। दरअसल, सिद्धू ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि उन्होंने अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के कैंसर का इलाज आयुर्वेद नुस्खों और लाइफस्टाइल में बदलाव करके किया है।
850 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस
सिद्धू के इस दावों को लेकर छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने नवजोत कौर सिद्धू को 850 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें उनसे उनके दावों पर 40 दिनों के भीतर सफाई देने को कहा गया है।
सीसीएस के संयोजक ने बताया भ्रामक दावा
सीसीएस के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने कहा, "इस तरह के झूठे दावे लोगों को भ्रमित कर रहे हैं और उन्हें एलोपैथिक दवा और थेरेपी के बारे में नकारात्मक सोचने पर मजबूर कर रहे हैं। यहां तक कि कैंसर रोगियों को भी दवा लेने से रोकने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिससे उनके लिए खतरा बढ़ गया है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि अगर सिद्धू सात दिनों के अंदर अपने बयान पर माफ़ी नहीं मांगते या वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित दस्तावेज पेश नहीं करते हैं, तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।"
टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल ने जारी की एडवाइजरी
टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल ने इस मामले में एक एडवाइजरी जारी करते हुए कैंसर के इलाज के लिए हल्दी, नीम और डाइट में बदलाव जैसे घरेलू उपायों के दावों को खारिज किया है।
Published : 29 November 2024, 5:11 PM IST
Topics : DynamiteNews Kuldeep Solanki Kuldeep Solanki Notice to Navjot Kaur Sidhu ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist Navjot Kaur Sidhu Cancer Navjot Singh Sidhu news TrendingNews