हिंदी
नई दिल्ली: देश के मशहूर उद्योगपति और कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने बुधवार को संसद में शून्यकाल के दौरान एक बड़ा मुद्दा उठाया। नवीन जिंदल ने केंद्र सरकार से कुरुक्षेत्र में आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) स्थापित किये जाने की मांगी की। उन्होंने कहा कि धर्म और ज्ञान की भमि कुरुक्षेत्र में आईआईटी की स्थापना जरूरी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार, लोकसभा में शून्यकाल के दौरान अपनी मांग उठाते हुए नवीन जिंदल ने कहा कि हरियाणा में अब तक कोई भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) नहीं है। हरियाणा में उनका संसदीय क्षेत्र कुरुक्षेत्र आईआईटी की स्थापना के लिये आदर्श जगह हो सकती है।
उन्होंने सदन को यह भी बताया कि कुरुक्षेत्र में आईआईटी की स्थापना के लिये हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनकी बात हुई है। हरियाणा के सीएम और राज्य सरकार आईआईटी के लिए जमीन देने को तैयार है। उन्होंने सदन को बताया कि इस संबंध में शिक्षा मंत्रालय को एक पत्र भी भेजा जा चुका है।
भाजपा सांसद ने कहा कि हरियाणा के रेवाड़ी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और रोहतक में भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) हैं। लेकिन हरियाणा में एक भी आईआईटी नहीं है। इसलिये केंद्र सरकार को हरियाणा में आईआईटी की स्थापना करनी चाहिये।
उन्होंने का कि कुरुक्षेत्र का अपने आप में धार्मिक, आध्यात्मिक ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। कुरुक्षेत्र धर्म और ज्ञान की भूमि भी है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सर्वांगीण विकास के मामले में पीछे नहीं रहे, इसलिए वहां आईआईटी जरूरी है और सरकार को इसकी शीघ्र स्थापना करनी चाहिये।
Location : New Delhi:
Published : 19 March 2025, 3:50 PM IST
Topics : BJP MP BJP news Dynamite News Hindi News IIT Latest News Naveen Jindal New Delhi News Parliament Monsoon session Parliament News Parliament Session