तिरंगे की शान के साथ जज्बे की जीत, फ्लैग फाउंडेशन ने किया दृष्टिबाधित महिला क्रिकेटरों गौरवपूर्ण सम्मान
फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने राष्ट्रीय ध्वज आंदोलन की वर्षगांठ पर नई दिल्ली में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम को सम्मानित किया गया। समारोह में देश की प्रमुख राजनीतिक, न्यायिक और सैन्य हस्तियों ने शिरकत की और तिरंगे के सम्मान को लेकर नए संकल्प लिए गए।