हिंदी
अमेठीः लोहड़ी और मकर संक्रांति के मौके पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा भूषन और राष्ट्रीय मुख्य सचिव रंजीत वर्मा ने संगठन ओर से देशवासियों को बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: कानून और शांति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए की गई बैठक, दिए गए खास दिशा-निर्देश

डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय मुख्य सचिव रंजीत वर्मा ने कहा की हमारे देश में यह त्योहार खुशियों के होते है और एक दूसरे को सदभावना और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। देश में हर दिन एक दूसरे धर्मों के लिये जो नफरत की दीवार बनती जा रही है, इससे हम और देश चिंतित है, क्योंकि हमारा भारत तो सभी धर्मों को एक नजर से देखता है। सभी त्योहार हम मिल जुल कर मनाते हैं।

यह भी पढ़ेंः उपराष्ट्रपति ने लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं, दिनकर की कविता का किया उल्लेख

साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोगों को साथ मिलकर हर त्योहार मनाए और दिलों से नफरत को दूर करें। बाहरी ताकतें जितना भी जोर लगा लें हमें बांटने का, मगर हम एक थे, एक है और एक ही रहकर अपने देश की संस्कृति को दुनिया के कोने कोने तक पहुंचाए। क्योंकि राष्ट्र हित सर्वोपरि और सर्वोत्तम है।
Published : 13 January 2020, 5:21 PM IST
Topics : amethi Lohri Makar Sankaranti uttar pradesh अमेठी उत्तर प्रदेश मकर संक्रांति राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन राष्ट्रीय मुख्य सचिव लोहड़ी