हिंदी
भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सीएम शिवराज ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी स्वयं दी। इसके बाद वे क्वारांनटीन में चले गये है। इसके साथ ही उन्होंने अपने निकटतम और संपर्क में आये लोगों से जांच करने और आइसोलेशन में जाने की अपील की है।
मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे #COVID19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारन्टीन में चले जाएँ।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 25, 2020
कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद शिवराज डॉक्टरों की सलाह पर कोविड-19 डेडिकेटेड चिरायु अस्पताल में भर्ती हो गये हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी ट्वीटर पर भी साझा की है। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक तीन-चार अलग अलग ट्विट किये। शिवराज ने पहले ट्विट में लिखा कि “मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे #COVID19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारन्टीन में चले जाएँ”।
मुझे डॉक्टर्स ने अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है, मैं #COVID19 डेडिकेटेड चिरायु अस्पताल में भर्ती होने जा रहा हूँ। कोरोना के मरीज को ज़िद नहीं करना चाहिए कि हम होम क्वारन्टीन ही रहेंगे या अस्पताल नहीं जायेंगे। हमें डॉक्टर्स के निर्देश का पालन करना चाहिये।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 25, 2020
शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट में लिखा, मैं COVID-19 की सभी गाइडलाइंस का पालन कर रहा हूं।
उन्होंने ये भी लिखा कि मुझे डॉक्टर्स ने अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है, मैं COVID-19 डेडिकेटेड चिरायु अस्पताल में भर्ती होने जा रहा हूँ। कोरोना के मरीज को ज़िद नहीं करना चाहिए कि हम होम क्वारन्टीन ही रहेंगे या अस्पताल नहीं जायेंगे। हमें डॉक्टर्स के निर्देश का पालन करना चाहिये।
Published : 25 July 2020, 2:01 PM IST
Topics : Shivraj Singh Chouhan आइसोलेशन कोरोना वायरस कोविड 19 मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
No related posts found.