जन्मदिन पर मां हीराबेन के साथ PM मोदी ने बिताया समय, साथ खाया खाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 69वां जन्मदिन है। इस मौके पर पीएम मोदी अपने घर गुजरात गए और अपनी मां हीराबेन से आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी ने अपनी मां के साथ लंच किया और करीब आधे घंटे का समय साथ बिताया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 17 September 2019, 5:23 PM IST
google-preferred

गांधीनगर: आज अपने जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से मुलाकात की। इससे पहले, उन्होंने सरदार सरोवर बांध के पूरा भर जाने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह नमामि देवी नर्मदे का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद वह मां से मिलने उनके घर पर पहुंचे और उनके साथ खाना खाया।

 

पीएम मोदी की थाली में गुजराती दाल, पूरन पोली, देसी चने की सब्जी, आलू-भिन्डी की सब्जी खाई। इसके अलावा सलाद, भिगोए हुए चना मूंग भी खाए। इस दौरान मां हीराबेन ने अपने बेटे को कुछ पैसे भी दिए। अपनी मां से मुलाकात करने के बाद अब पीएम मोदी सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सभी नेताओं ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री हाथ जोड़कर मां का अभिवादन करते और मां अपने बेटे को आशीर्वाद देती नजर आ रही हैं। जानकारी केमुताबिक प्रधानमंत्री मोदी को मंगलवार सुबह सरदार सरोवर बांध के कार्यक्रम से पहले ही मां से मिलने जाना था लेकिन बाद में कार्यक्रम में बदलाव किया गया। 

Published :  17 September 2019, 5:23 PM IST

Related News

Advertisement