मंत्री नितिन अग्रवाल का विपक्ष पर हमला, भाजपा को लेकर कही ये बात

व्यापारी महासम्मेलन में पहुंचे मंत्री नोट नितिन अग्रवाल,सपा सरकार पर बोला हमला। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 13 April 2025, 5:16 PM IST
google-preferred

बाराबंकी:  नगर पालिका सभागार में व्यापारी संगठन द्वारा आयोजित भव्य व्यापारी महासम्मेलन में प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में उनके साथ खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, अपने संबोधन में मंत्री नितिन अग्रवाल ने भाजपा सरकार को व्यापारियों की सच्ची हितैषी सरकार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारों के शासनकाल में व्यापारियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। माफिया और गुंडों का बोलबाला होने के कारण व्यापार और कारोबार करना मुश्किल हो गया था। व्यापारियों से रंगदारी, धमकी और असुरक्षा का माहौल था।

लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। मंत्री अग्रवाल ने कहा, "आज व्यापारी वर्ग पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्हें पता है कि अब कोई उनके साथ अन्याय नहीं कर सकता और अगर कोई करता भी है तो सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी।" मंत्री नितिन अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा शासन में धार्मिक आयोजनों को भी राजनीति और पक्षपात की नजर से देखा जाता था।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सपा सरकार ने महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजन की जिम्मेदारी आजम खान जैसे नेताओं को सौंप दी थी। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण फैसला था। उन्होंने आगे कहा, "कल्पना कीजिए कि जब हिंदुओं के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन की कमान ऐसे व्यक्ति को दी जाए तो आयोजन की तस्वीर क्या होगी। उस समय कई लोगों ने कुंभ में स्नान करने से भी मना कर दिया था क्योंकि पानी नहाने लायक नहीं था।" अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों और आम जनता के भरोसे पर खरी उतर रही है और आने वाले समय में और भी बेहतर योजनाएं लाई जाएंगी।

Published : 
  • 13 April 2025, 5:16 PM IST

Advertisement
Advertisement