मथुरा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के मांट क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार पति पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 19 June 2024, 3:48 PM IST
google-preferred

मथुरा: उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के मांट क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार पति पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पुलिस सूत्रों ने बताया कि पानीगांव से डांगौली की ओर तेज रफ्तार कार ने विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति पत्नी की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मांट लाया गया जहां पर कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया।

Published :  19 June 2024, 3:48 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement