हिंदी
मौके पर पुलिस
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाई ओवर के पास रविवार दोपहर बाद उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कार के अंदर से 3 लोगों के शव बरामद हुए हैं। मृतकों में एक महिला और तीन पुरूष शामिल हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी हुई हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, फ्लाई ओवर के पास टवेरा कार संदिग्ध अवस्था में देखी गई थी। कार के अंदर 3 लोगों के शव मिले हैं।
कार में मृत मिले तीन लोगों में से एक महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। महिला और पुरुष की उम्र करीब 40 साल, जबकि तीसरे की उम्र 60 के करीब बताई जा रही है। टाटा की टिएगो सफेद रंग की कार में तीनों लोगों के शव मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जहर से मौत की प्रबल आशंका बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार लूटपाट नहीं लग रही।
DCP प्रभाकर राणा के मुताबिक आत्महत्या का मामला है। अब तक की तफ्तीश के मुताबिक दो पुरुषों और एक महिला के शव मिले है। सबकी उम्र 40 से 70 साल के बीच की है। सभी की पहचान कर ली गई है। कुछ पेय पर्दाथ पीकर तीनों ने जान ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे है। आत्महत्या की वजहों का पता लगाया जा रहा है।
Location : New Delhi
Published : 8 February 2026, 6:29 PM IST
Topics : Car crime news DeadBody Delhi Peeragarhi