हिंदी
नई दिल्ली: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार सुबह 11 बजे से शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों समेत नवनिर्वाचित सांसदों ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। लोकसभा सदस्यों शपथ ग्रहण का सिलसिला जारी है।
प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने सभी सांसदों को पद की शपथ दिला रहे हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत सोमवार 24 जून से शुरु हो गया है।
लोकसभा का सत्र शुरु होने के बाद सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी कैबिनेट में शामिल मंत्री बतौर संसद सदस्य शपथ ली। प्रधानमंत्री के बाद केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी समेत कई मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता को विपक्ष से अच्छे कदमों की उम्मीद है। मुझे उम्मीद है कि विपक्ष लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने के लिए देश के आम नागरिकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। लोग ड्रामा, उपद्रव नहीं चाहते। लोग सार चाहते हैं। देश को अच्छे विपक्ष की जरूरत है, जिम्मेदार विपक्ष की जरूरत है और मुझे पूरा विश्वास है कि इस 18वीं लोकसभा में जो सांसद जीतकर आए हैं, वे आम आदमी की इन अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
Published : 24 June 2024, 12:30 PM IST
Topics : MP New Delhi Oath Prime Minister Narendra Modi नई दिल्ली नरेन्द्र मोदी पद प्रधानमंत्री शपथ सांसद