हिंदी
नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह हमारे बीच में नहीं रहे। उनके निधन से देश गमगीन है। आर्थिक संकट में देश को उबारने वाले अर्थशास्त्री के निधन से एक युग का अंत हो गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। सरकार ने 7 दिन का राजकीय शोक की घोषणा की है। शुक्रवार को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। निधन के बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है।उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा। जिसके लिए शुक्रवार को आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार देर रात दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार परसों होगा। हम आधिकारिक तौर पर घोषणा करेंगे।
दुनिया में अपनी आर्थिक निति और व्यक्तित्व का लोहा मनवाया। यूं तो आर्थिक सुधारों का जनक नरसिंह राव को माना जाता है, लेकिन उसके सूत्रधार और अमल में लाने वाले तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ही थे।
Published : 27 December 2024, 8:38 AM IST
Topics : country demise DynamiteNews economist HindiNews Manmohan Singh ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist New Delhi TrendingNews