Mana Avalanche: माणा ग्लेशियर की चपेट में आये यूपी, बिहार और उत्तराखंड के सबसे अधिक श्रमिक, देखिये मजदूरों पूरी सूची

उत्तराखंड के चमोली जनपद में माणा ग्लेशियर की चपेट में आने वाले श्रमिकों में सबसे ज्याद मजदूर उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 1 March 2025, 12:03 PM IST
google-preferred

जोशीमठ: उत्तराखंड के चमोली जनपद के माणा क्षेत्र में हुए शुक्रवार को ग्लेशियर में फंसे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के 55 मजदूरों में से अब तक 47 श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सभी श्रमिकों को जोशीमठ के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ को ऋषिकेश एम्स भेजा गया है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक डॉक्टरों ने तीन मजदूरों की हालत को गंभीर बताया। ये तीन मजदूर गहन चिकित्सा निगरानी में हैं।

माणा में ग्लेशियर की इस घटना से प्रभावित होने वालों में उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के श्रमिक है। 

डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में देखिये श्रमिको की सूची।
 

राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के लिए सेना और आईटीबीपी की मदद ली जा रही है, ताकि बर्फ में फंसे मजदूरों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी शनिवार को चमोली के माणा पहुंचे, जहां उन्होंने ग्लेशियर की घटना के बाद चल रहे बचाव अभियान का फील्ड निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद धामी ने कहा कि बचाव अभियान जारी है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बहुत अधिक बर्फबारी हो रही है, इसलिए यह एक चुनौती है, लेकिन हम मार्ग बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बचाए गए लोगों का इलाज किया जा रहा है।

Published : 
  • 1 March 2025, 12:03 PM IST

Advertisement
Advertisement