हिंदी
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर नागरिक संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया है। ममता ने कहा, उन्होंने (BJP) विशेष रूप से कल का दिन चुना है, क्योंकि आज से रमजान शुरू हो गया है।
उन्होंने कहा, इस CAA का सीधा संबंध एनआरसी से है, ये मत भूलिए। यह कानून एनआरसी से संबंधित है. ममता ने कहा, हम पश्चिम बंगाल में एनआरसी, डिटेंशन कैंप की अनुमति नहीं देंगे।
यह भी पढ़ें: Electoral Bonds: एसबीआई ने चुनावी बॉन्ड्स से जुड़ी जानकारी चुनाव आयोग को भेजी
हम किसी को भी बंगाल में लोगों के अधिकार छीनने की इजाजत नहीं देंगे। इसके लिए मैं अपनी जान देने के लिए तैयार हूं।
सीएम मंगलवार को यहां उत्तर 24 परगना के हाबड़ा में सरकारी कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक ममता ने कहा, बीजेपी आने वाले दिनों में अशांति का खेल खेलने की कोशिश कर रही है।
Published : 12 March 2024, 7:26 PM IST
Topics : Bengal CM CAA Mamata Banerjee Siliguri बंगाल ममता बनर्जी रोडशो सिलीगुडी सीएम