हिंदी
लखनऊः शनिवार की सुबह हरदोई-लखनऊ रोड पर बस बाइक सवारों को बचाने में यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में बस में सवार लगभग 40 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। उधर, बाइक सवार को भी गंभीर चोटें आईं। आननफानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ेंः बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया अनोखा प्रदर्शन

घटना थाना मलिहाबाद इलाके के नजरनगर गांव के सामने हुई। यहां नजर नगर गांव के सामने हरदोई से आ रही प्राइवेट बस मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। घायलों का इस वक्त इलाज चल रहा है।
Published : 30 November 2019, 3:14 PM IST
Topics : Bus accident Lucknow Malihabad uttar pradesh उत्तर प्रदेश नजरनगर गांव मलिहाबाद लखनऊ हरदोई लखनऊ रोड