Maharashtra Crisis: गुवाहाटी में पहली बार होटल से बाहर निकले एकनाथ शिंदे, मीडिया से हुए मुखातिब, महाराष्ट्र की सियासी हलचल पर कही ये बातें

कहा- हमShiv Sena में, जल्द मुंबई जाएंगे गुवाहाटी में होटल से बाहर निकले और मीडिया से मुखातिब हुए। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़िये क्या बोले एकनाथ शिंदे

Updated : 28 June 2022, 2:01 PM IST
google-preferred

गुवाहाटी/नई दिल्ली: महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच मंगलवार को बागी नेता एकनाथ शिंदे ने पहली बार गुवाहाटी में रेडिसन ब्लू होटल से बाहर आये और मेन गेट पर मीडिया से मुखातिब हुए। शिंदे ने कहा कि वे और उनके साथ मौजूद सभी विधायक अभी भी शिवसेना में है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही मुंबई लौटेंगे।

एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम अब भी शिवसेना में ही हैं और अलग पार्टी नहीं बनाने जा रहे हैं। शिंदे ने कहा कि वे लोग बाला साहेब और हिंदुत्व को आगे ले जा रहे हैं। वह बोले कि दीपक केसरकर उन लोगों के प्रवक्ता हैं। 

शिंदे ने कहा कि उन लोगों का अगला कदम क्या होगा, जल्द उसकी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि हम जल्द ही मुंबई जाएंगे। शिंदे ने दावा किया कि उनके साथ कुल मिलाकर 48 विधायक हैं।

Published : 
  • 28 June 2022, 2:01 PM IST