हिंदी
महराजगंज: कोल्हुई थाने के एकसड़वा पुलिस चौकी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब वहां खड़ी एक गाड़ी ने अचानक आग पकड़ ली। आग लगते ही गाड़ी थोड़ी ही देर में धू-धूकर कर जली और खाक हो गयी।
यह भी पढ़ें: महराजगंज में फिर एक और दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से मासूम की मौत
गाड़ी के जलने से वहां एक बार हड़कंप मच गया लेकिन कोई हादसा न होने से सभी ने राहत की सांस ली।
बताया जाता है कि जिस गाड़ी पर आग लगी उसे महीनों पहले वहां सीज करके रखा गया था। गाड़ी में आग गलने के कारओं का अभी तक पता नहीं चल सका है लेकिन जिस तरह गाड़ी जलकर खाक हुई उससे पुलिस चौकी में अग्नि सुरक्षा के लिये किये गये उपायों पर बड़ा सवाल उठ गया है।
Published : 20 October 2018, 6:33 PM IST
Topics : Maharajganj अफरा तफरी आग कोल्हुई थाना गाड़ी पुलिस चौकी महराजगंज