महराजगंज: पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में लगी सेंध, ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में चेन स्नेचिंग से खुली पुलिस की पोल

महराजगंज में अष्टमी के दिन ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में भारी संख्या में भक्त मां के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था देखने को मिली। तगड़ी सुरक्षा के बावजूद भी चेन स्नैचर ने ऐसा कारनामा किया, जिससे पुलिस पर सवाल उठने लगे...

Updated : 17 October 2018, 11:04 AM IST
google-preferred

महराजगंज: नगर चौकी से सटे ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में नवरात्रि के मौके पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध होने के बावजूद भी पुलिस की व्यवस्था में बड़ी खामियां देखने को मिली। दरअसल पूजा के लिये यहां उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ में एक स्नेचर महिला के गले से चैन छीनकर ले भागा। इस घटना ने सभी को हैरत में डाल दिया है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर का बिल्वा निमंत्रण जुलूस धूमधाम से निकला, भव्य रंग देख दंग रहे लोग

महिला से पूछताछ करती पुलिस

 

पुलिस द्वारा तगड़ी सुरक्षा के दावे किये जाने के बावजूद भी सरेआम मंदिर परिसर में झपटमारी की इस वारदात ने पुलिस के दावों की पोल खोलकर रख दी है। लोगों में पुलिस को लेकर भारी आक्रोश है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिये डीएम और एसपी ने की समीक्षा बैठक

चेन स्नेचिंग से लोगों में आक्रोश

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। चेन स्नेचिंग से महिला श्रद्धालुओं में काफी भय पैदा हो गया है।

Published :  17 October 2018, 11:04 AM IST

Related News

Advertisement