हिंदी
महराजगंज (सिसवा बाजार): सिसवा कस्बे के आईपीएल चीनी मिल के पीछे ग्राम बीजापार में एक पाकड़ के वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना के लिए कुछ पत्थर रखे गये हैं। इन पत्थरों में से एक ऐसा पत्थर है, जो लाख प्रयासों के बाद भी टस के मस नहीं हो रहा है। जिस कारण यह बात यहां कौतूहल का विषय बनी हुई है।
इस रहस्यमी पत्थर की भनक लगते ही यहां लोगों का हुजूम लग गया। बहुत से लोगों ने उस पत्थर को उठाने की कोशिश की पंरतु सबके पसीने निकल पड़े। वहीं लोग आपस में उस पत्थर को शिव भगवान की शक्ति से जोड़कर देख रहे हैं और शिव-भौले के जयकारे लगा रहे है।
बुधवार की सुबह करीब 8 बजे सिसवा कस्बे के ग्राम बीजापार में एक पाकड़ वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना के लिए रखे गए छः सात पत्थर में से एक पत्थर अचानक कौतूहल का विषय बन गया। करीब पांच से छ किलोग्राम के इस पत्थर को उठाने की लोगों ने अपनी तरफ से जोर आजमाइश की, पंरतु उस पत्थर को उठाने में विफल रहे।
फिलहाल इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र इसको लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे है। बहुत से लोग इस पत्थर को शिव भगवान का अवतार मान रहे है। कोई तो उसकी पूजा करने की भी बात कर रहे हैं।
Published : 10 June 2020, 6:38 PM IST
Topics : Maharajganj आश्चर्य जनता पत्थर रहस्य सिसवा बाजार