हिंदी
धानी (महराजगंज): भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों की बिजली विभाग ने और परेशानी बढ़ा दी है। विद्युत विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार को धानी बाजार में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें विद्युत बकाएदारों में दस हजार रुपये से ऊपर बकायेदार वाले 21 लोगों के कनेक्शन काट दिये गये। इसके साथ ही चार लोगों को बिजली के चोरी के आरोप में पकड़ा गया है।

जेई मानिन्द्र सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मार्निगं रेड अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत दस हजार से ऊपर बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया है और विघुत चोरी मे 4 लोगों का कनेक्शन काट कर कार्यवाही की जायेगी।
इस चेकिंग अभियान में एसडीओ फरेन्दा बीर प्रताप सिंह, जेई मानिन्द्र सिंह ,प्रर्वतन दल जेई अंकित पाल, दरोगा नेबुलाल, सदरे आलम आदि लोग मौजूद रहे।
Published : 29 April 2022, 7:04 PM IST
Topics : Electricity Connection Maharajganj धानी बाजार बकायेदार बिजली विभाग महराजगंज विद्युत कनेक्शन