महराजगंज: सात दिवसीय गायत्री प्रज्ञा पुराण का भव्य आयोजन, जानिये खास बातें

महराजगंज जनपद में नवरात्रि के पावन अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार के सानिध्य में धरमपुर चौराहे पर दुर्गा मंदिर के प्रांगण में सप्त दिवसीय गायत्री प्रज्ञा महापुराण का आयोजन किया गया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 October 2024, 6:05 PM IST
google-preferred

महराजगंज: नवरात्रि के पावन अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार के सानिध्य में धरमपुर चौराहे पर दुर्गा मंदिर के प्रांगण में सप्त दिवसीय गायत्री प्रज्ञा महापुराण का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर सातों दिन पंचकुंडीय हवन का भी आयोजन किया गया है।

भक्तिमय माहौल में स्थित दुर्गा मंदिर में शनिवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पावन पज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ शुरू हुआ। 

कलश शोभायात्रा 
दीप प्रज्वलन करने के बाद पहले दिन शनिवार की सुबह मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई। मंगल कलश यात्रा का महत्व बताते हुए आचार्य सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने कहा कि जब हम देवों से सघन सानिध्य स्थापित करेगें तो धरती पर सभी चीजें स्वभाविक हो जाएंगे। कलश में 33 कोटि देवी-देवताओं का आह्वान करते हैं।

कलश लेकर नगर भ्रमण

जिस प्रकार इंसान की जाति होती है, उसी प्रकार देवताओं की एक समान कोटि होती है। इस प्रजाति के अलग-अलग कार्य निर्धारित हैं। सैकड़ों की संख्या में महिला यज्ञ स्थल से सर पर कलश लेकर नगर भ्रमण किया।

गायत्री मंत्र का उच्चारण

शोभायात्रा के दौरान गायत्री मंत्र के उच्चारण से माहौल भक्तिमय बना रहा है।मेवालाल जी अपने संगीत के सुरो से दर्शकों को ज्ञान गंगा के डुबकी में सराबोर कर दिए थे।

ये लोग भी रहे मौजूद 
इस कार्यक्रम की आहुति में आयोजक केश्वर साहनी, रामानंद जायसवाल, सुरेश श्याम शास्त्री, उमाशंकर चौधरी, रामजतन यादव, रामबृक्ष गायत्री परिवार तथा ग्राम सभा के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।