हिंदी
फरेंदा (महराजगंज): जिले के फरेंदा क्षेत्र में एक शिक्षक की मौत पर लोगों ने हंगामा किया। लोगों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी पर उत्पीड़न का अरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर भी दी है
यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’: आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ
महराजगंज के फरेंदा के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के चरिगावा निवासी शिक्षक अशोक कुमार की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने फरेंदा थाने का घेराव किया। वह प्राथमिक विद्यालय ताल्ही पर तैनात थे।

परिजनों का आरोप है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के उत्पीड़न के कारण ही शिक्षक की मौत हो गई है। शिक्षक के बेटे नवीन ने फरेंदा थाने में जिला शिक्षा बेसिक अधिकार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने पूरे नगर में फ्लैग मार्च किया।
Published : 8 August 2019, 2:48 PM IST
Topics : BSA demonstration Maharajganj police Student पुलिस बेसिक शिक्षा अधिकारी महराजगंज शिक्षक हंगामा