महराजगंज: प्रशासन से शिकायत के बावजूद नही रूका ईंट-भट्ठा का निर्माण.. किसानो में आक्रोश

महराजगंज जनपद में प्रशासन से शिकायत किए हुए दो महीने दो जाने के बाद भी घनी आबादी के बीच में बन रहे अवैध ईंट-भट्ठे का निर्माण नही रूकवाया गया, जिसके कारण आस-पास के किसानों में भारी आक्रोश है। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Updated : 9 January 2019, 12:20 PM IST
google-preferred

महराजगंज: पनियरा क्षेत्र के ग्रामसभा सतगुर और अड़बड़हवा के घनी आबादी के बीच हो रहे अवैध ईंट भट्ठे के निर्माण से स्थानीय किसान बहुत उग्र हो गए हैं। इस क्षेत्र में 35 हेक्टेयर केले की खेती होती है। इस मामले की शिकायत दो महीने पहले जिलाधिकारी से की गयी थी लेकिन आज तक किसी भी जिलास्तर के अधिकारी द्वारा इस मामले की जांच नही हुई।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: आबादी के बीच में हो रहा ईंट-भट्ठा का निर्माण.. ग्रामीणों में आक्रोश 

ग्राम प्रधान की अगुवाई में किसानों ने बन रहे ईंट भट्ठे के पास महराजगंज प्रशासन मुर्दाबाद के जमकर नारेबजी की। लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। यहाँ के अधिकतर किसान बैंक से लोन लेकर अपने खेतों में केले की बुआई करते है। जाहिर है कि यहाँ पर ईट भट्ठा बन गया तो फसल बर्बाद हो जायेगी। यहां के किसान भुखमरी के कगार पे आ जायेंगे। किसानों का कहना है की अगर जल्द ही मामले को जिला प्रशासन संज्ञान में लेकर कोई ठोस कदम नही उठाती है तो हम आंदोलन करने को मजबूर हो जायेंगे।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ाने वालों पर नगर पालिका का चला चाबुक..दर्जनों पर कार्रवाई 

इस मामले के शिकायत पर ग्रामसभा के लेखपाल के रिपोर्टअनुसार ईंट भट्ठे की दुरी गांव से 300 मीटर और प्राथमिक विद्यालय से 400 मीटर दूर है। जब की यह ईंट भट्ठा नियम के विरुद्ध गांव के बीच बनाया जा रहा है।
 

Published : 
  • 9 January 2019, 12:20 PM IST

Advertisement
Advertisement