हिंदी
महराजगंज: गुरुवार को वन महोत्सव के अवसर पर जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय की पत्नी एवं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रागिनी उपाध्याय ने जिला मुख्यालय पर स्थित जलाशय पर स्कूली बच्चों के साथ पौधारोपड़ किया और ज्यादा से ज्यादा लोगों से वृक्षारोपण करने की अपील की।
वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण की रक्षा में भागीदारी देने की उन्होंने जिले के लोगों से अपील की। डाइनामाइट न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने बताया कि 1 हफ्ते के अंदर जिले में एक लाख पेड़ लगने हैं और इस क्रम में आज 40 पौधे लगाए गए हैं और यह कार्यक्रम एक हफ्ता लगातार चलेगा। इस अवसर पर डीएफओ की पत्नी वैशाली, डॉक्टर्स,और समाजसेविकायें प्रमुख रुप से मौजूद रहीं।
Published : 5 July 2018, 8:21 PM IST
Topics : akanksha samiti Maharajganj आकांक्षा समिति डीएम पत्नी पौधारोपड़ महराजगंज रागिनी उपाध्याय वन महोत्सव