हिंदी
महाराजगंज: निचलौल स्थित कटरा चौराहे पर चोरों ने बाइक की डिग्गी तोड़कर 1 लाख 55 हजार रुपए उड़ा लिए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय नगर पंचायत निचलौल स्थित कटरा चौराहे पर हिरदेश चौधरी पुत्र रामानंद चौधरी निवासी बिसूनपुरा पंजाब नेशनल बैंक शाखा निचलौल पैसा जमा करने के लिए गए हुए थे, लेकिन पैन कार्ड न होने पाने कारण बैंक में पैसा नही जमा हो पाया। जिसके बाद में वापस घर आ रहे थे।
हिरदेश कटरा चौराहा स्थित एक कपड़े की दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करके लघुशंका करने चले गए, वापस आकर के जब देखा तो डिग्गी खुली हुई थी और उसमें रखे हुए 1 लाख 55 हजार रुपये गायब थे।
थानाध्यक्ष निचलौल हरेंद्र मिश्र ने बताया तहरीर मिल चुकी है जांच किया जा रहा है जांच के बाद ही सही स्थिति का पता लग पाएगा।
Published : 28 December 2018, 4:24 PM IST
No related posts found.