हिंदी
महराजगंज: दो दिन पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल द्वारा संगठन की जिला कार्यकारिणी का ऐलान किया गया है लेकिन कई नेता उचित सम्मान न मिलने से नाराज हैं और मामला इस्तीफे तक पहुंच गया है। भाजयुमो में वरिष्ठ नेता नितेश मिश्रा को जिला कार्यसमिति सदस्य का पद दिया गया था इससे नाराज नितेश ने इस्तीफा दे दिया है।

नितेश ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि जो लोग लंबे समय तक बीजेपी में अपना समय गंवाए है उनको दरकिनार करते हुए नए लोगों को मलाईदार पद दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सब कुछ ऐसा ही चलता रहा तो लोक सभा चुनाव 2019 में बीजेपी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कल पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने सांसद से मिल जताया था विरोध
भाजयुमो के संगठन विस्तार के बारे में छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष बलराम दुबे ने अपने समर्थकों के साथ कल सांसद पंकज चौधरी से मिल अपनी बात उनके सामने रखी थी।
Published : 27 December 2018, 6:23 PM IST
No related posts found.