इस वजह से एक सिंगर ने ठुकरा दिया था माधुरी दीक्षित से शादी का प्रपोजल

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को भला कौन नही जानता। माधुरी की लाइफ में एक वक्त ऐसा भी आया जब एक गायक ने उनके शादी के प्रपोजल को ठुकरा दिया था।

Updated : 25 May 2017, 6:00 PM IST
google-preferred

मुंबई: बालीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित को लेकर एक खबर सामने आ रही हैं। खबरों के अनुसार माधुरी के माता-पिता उनकी शादी गायक सुरेश वाडेकर से करना चाहते थे। जब वो माधुरी का रिश्ता लेकर सुरेश वाडेकर के पास पहुंचे तो सुरेश ने यह कहकर रिश्ता ठुकरा दिया कि लड़की बहुत दुबली-पतली है। उन दिनों सुरेश अपना सिंगिग करियर शुरू कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: ‘माही’ के साथ डेब्यु करेंगी सैफ की बेटी सारा

माधुरी के पेरेंट्स यह कभी नहीं चाहते थे कि माधुरी फिल्मों में अपना करियर बनाएं। इसलिए उन्होंने शादी के लिए लड़के की तलाश करनी शुरू कर दी। यह सुरेश वाडकर पर जाकर ख़त्म हुई। सुरेश द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद माधुरी के पेरेंट्स की चिंता और बढ़ गई थी। उन्हें लगता था कि अगर माधुरी फिल्मों में ज्यादा काम कर लेंगी तो उनकी शादी में दिक्कतें आएंगी।

Published : 
  • 25 May 2017, 6:00 PM IST

Advertisement
Advertisement