‘माही’ के साथ डेब्यु करेंगी सैफ की बेटी सारा

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान हमेशा की अपनी डेब्यु फिल्म को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। अब खबर आ रही है कि सारा इस एक्टर के साथ अपना डेब्यु फिल्म कर सकती हैं।

Updated : 24 May 2017, 5:17 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अपना बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। अब सारा को लेकर खबर आ रही है कि वो एक्टर सुशांत सिंह रातपूत के साथ बालीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।

साथ ही ये भी खबर है कि सुशांत एक बार फिर से अपने ‘काई पो चे’ डायरेक्टर अभिषेक कपूर के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। तो वहीं सारा भी इस फिल्म का हिस्सा बनने को तैयार हैं। यह फिल्म एक लव स्टोरी होगी, जो कि अगले साल तक शुरु हो सकती है। सुशांत इस पिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

सुशांत सिंह रातपूत

 

खबर की माने तो डायरेक्टर अभिषेक अपनी फिल्म के लिए नई जोड़ी चाहते थे। इसीलिए उन्होंने सैफ अली खान की बेटी सारा को लीड रोल में कास्ट करने का फैसला लिया है। सारा ने इस फिल्म की टीम से भी मुलाकात की है और उन्हें यह फिल्म पसंद आयी है।

Published : 
  • 24 May 2017, 5:17 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement