Ammy Virk के काफिले पर कई राउंड फायरिंग, जानिये कैसे बची जान
मशहूर गायक व अभिनेता एम्मी विर्क के काफिले पर कनाडा के एबॉट्सफोर्ड में फायरिंग की घटना सामने आई है। हमलावरों ने काफिले में शामिल एक लग्जरी गाड़ी को निशाना बनाते हुए करीब 7 राउंड गोलियां चलाईं। हालांकि बुलेटप्रूफ वाहन होने के कारण एम्मी विर्क और उनके साथ मौजूद लोग सुरक्षित बच गए।